Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ये जो मोहब्बत है

हमेशा देर कर देता हूँ मैं ! Humesha Der Kar deta hu main

हमेशा देर कर देता हूँ मैं ज़रूरी बात कहनी हो कोई वादा निभाना हो उसे आवाज़ देनी हो उसे वापस बुलाना हो हमेशा देर कर देता हूँ मैं मदद करनी हो उसकी यार का धाढ़स बंधाना हो बहुत देरीना रास्तों पर किसी से मिलने जाना हो हमेशा देर कर देता हूँ मैं बदलते मौसमों की सैर में दिल को लगाना हो किसी को याद रखना हो किसी को भूल जाना हो हमेशा देर कर देता हूँ मैं किसी को मौत से पहले किसी ग़म से बचाना हो हक़ीक़त और थी कुछ उस को जा के ये बताना हो हमेशा देर कर देता हूँ मैं